स्टोन क्रशर में युवक की मिली संदिग्ध परिस्थितियों में लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

हरिद्वार के पंडितपुरी गांव के 22 वर्षीय युवक जोनी का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला है. जोनी की लाश स्टोन क्रशर के अंदर मिली. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्मट के लिए भेज दिया है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह स्टोन क्रशर में जोनी का शव मिला. परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि युवक की हत्या की गई है. जिसकी गहनता से जांच की जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. साथ ही ग्रामीणों ने मृतक की मौत का मुआवजा परिजनों को देने की मांग की है. क्योंकि मृतक इकलौता अपने घर का पालन पोषण करने वाला था.

वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने परिजनों को सूचना दिए बिना ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. ग्रामीणों का कहना है कि काफी समय से युवक जोनी बालाजी स्टोन क्रशर में कार्यरत था. जो की काफी व्यावहारिक था और किसी से किसी प्रकार का कोई मन मुटाव नहीं था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *