पहाड़ों पर भू-माफियाओं का आतंक, दिव्यांग की जमीन पर किया कब्जा, DM ने दिए जांच के आदेश

भू-माफियाओं के आतंक की खबरें प्रदेश आए दिन सामने आती रहती हैं। ऐसा ही एक मामला पौड़ी से सामने आया है। जहां दिव्यांग की जमीन पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया। जिसके बाद पीड़ित सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में पहुंचे और अपनी समस्या रखी। जिसके बाद डीएम ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।

उत्तराखंड की जनता लगातार भू-क़ानून की मांग कर रही है तो वहीं खुद सरकार भी भू-क़ानून लाने की तैयारी कर रही है। वहीं इसके बावजूद भी भू-माफियाओं के हौंसले बुलंद नजर आ रहे हैं। भू-माफिया सरकारी ज़मीनों व असहाय लोगों की ज़मीनों पर धड़ल्ले से कब्जा कर रहे हैं। पौड़ी के सतपुली में एक दिव्यांग की जमीन पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया है। अब पीड़ित दर दर जाकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *