Dussehra पर्व को लेकर देहरादून में यातायात प्लान जारी, परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन

दशहरा पर्व पर आयोजित शोभायात्रा व परेड ग्राउंड में आयोजित दशहरा पर्व को लेकर यातायात पुलिस की ओर से यातायात प्लान जारी किया गया है। यातायात व्यवस्था दोपहर 12 बजे से शुरू होगी जो कि रात कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगी। ऐसे में शहरवासी यातायात प्लान देखकर ही घर से निकलें।

शनिवार को दशहरा शोभायात्रा अपने गंतव्य स्थान श्री कालिका मंदिर से दोपहर दो बजे प्रस्थान कर शाम चार बजे परेड ग्राउंड में पहुंचेगी। शोभायात्रा श्री कालिका मन्दिर, मोती बाजार, पल्टन बाजार, राजपुर रोड, एस्लेहाल होते हुए कनक चौक, परेड ग्राउंड पहुंचेगी। इस दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर सभी प्रकार के वाहनों के लिए जीरो जोन रहेगा।

हरिद्वार में दशहरा पर्व को लेकर यातायात प्लान लागू

दशहरा पर्व को लेकर यातायात प्लान लागू कर दिया गया है। पंचपुरी में अलग-अलग स्थानों पर पुतला दहन होता है, इस लिहाज से यातायात प्लान तैयार किया गया है। सेक्टर चार में पुतला दहन के दौरान सिडकुल से आ रहे वाहन सेक्टर-चार से सिविल अनुरक्षण सेक्टर-तीन से स्वर्ण जयंती पार्क होते हुए भगतसिंह चौक की तरफ रवाना होंगे। भगत सिंह चौक से होते हुए वाहन सिडकुल रोशनाबाद की तरफ जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *