देहरादून में किराए के कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 3 महिलाएं समेत 6 लोग गिरफ्तार

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं. इसके अलावा एक नाबालिग लड़की का भी रेस्क्यू किया गया है. इस लड़की को मसूरी घूमाने के बहाने दिल्ली से लाया गया था. जिसे बंधक बनाकर देह व्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा था.

दरअसल, देहरादून के कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र में किराए के कमरे में सेक्स रैकेट यानी देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था. जिसके लिए दिल्ली से युवतियां बुलाई गई थी. जबकि, एक नाबालिग लड़की को भी घूमाने के बहाने से दून लाया गया था. इसी बीच पुलिस को देह व्यापार की सूचना मिल गई. जिस पर कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के सरगना समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के मुताबिक, बीती 1 अक्टूबर को कोतवाली पटेलनगर पुलिस को हरभजवाला स्थित नीलकंठ एनक्लेव में कुछ महिलाओं और पुरुषों की ओर से जिस्मफरोशी का धंधा कराए जाने की सूचना मिली. सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने दबे पांव मकान में छापेमारी की. जब पुलिस अंदर दाखिल हुई तो 3 महिलाएं, 1 नाबालिग लड़की और 3 पुरुष मिले. जिनके पास आपत्तिजनक सामग्री और देह व्यापार से कमाए गए 18 हजार की नकदी मिली.

पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी मनीष कुमार लखेड़ा ने मकान किराए पर लिया था. जो दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार का धंधा करा रहा था. आरोपी कथित तौर पर व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों से संपर्क करता था. फिर उन्हें महिलाओं की फोटो भेजता था. ग्राहकों की पसंद के अनुसार महिलाओं को किराए के कमरे या ग्राहक के बताए स्थान पर भेजा जाता था.

जिस्मफरोशी के धंधे में गिरफ्तारी आरोपी-

  1. मनीष कुमार लखेडा, निवासी- नीलकंठ एनक्लेव, हरभजवाला, देहरादून
  2. अभिषेक, निवासी- महावीर नगर, दिल्ली
  3. भानू उर्फ सिद्धान्त, निवासी- बड़ोवाला, आरकेडिया नगर, देहरादून
  4. महिला, निवासी- शंकरपुर, पूर्वी दिल्ली
  5. महिला, निवासी- संगम विहार, दिल्ली
  6. महिला, निवासी- कल्याणपुरी, दिल्ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *