उत्तराखंड योगासना की टीम को मिला रजत पदक, परिजनों में खुशी की लहर

गोवा में आयोज‍ित हो रहे राष्‍ट्रीय खेलों में उत्तराखंड योगासना की महिला टीम को रजत पदक मिला है। जिसके बाद से प्रदेश में खुशी की लहर है। उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन ने सभी महिला प्रतिभागियों को बधाई दी है।

गोवा में उत्तराखंड की योगासना टीम की महिला टीम ने आर्टिस्टिक ग्रुप इवेंट में रजत पदक प्राप्त किया। बता दें कि इस प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को हुआ था। जिसमें उत्तराखंड योगासना टीम की मनीषा बिष्ट, प्राची, पिंकी, रितिका और साक्षी शामिल थे। सरकार की ओर से उत्तराखंड योगासना की टीम के प्रतिभागियों को इनाम में पांच लाख की धनराशि मिली है।

बता दें मनीषा और प्राची का चयन अगले साल होने वाले नेशनल गेम्स के लिए भी हुआ है। जिसके बाद से परिजनों में खुशी की लहर है। मनीषा बिष्ट पुत्री राम सिंह बिष्ट उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत की रहने वाली हैं। जबकि प्राची निवासी हरियाणा की रहने वाली हैं। दोनों ही अभी पतंजलि यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रही हैं। उनकी इस कामयाबी के बाद से परिजनों में खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *