देहरादून में फिर दिखा उपद्रवियों का आतंक, युवक को सड़क किनारे जमकर पीटा, पीड़ित का हालत गंभीर

पुलिस के लाख दावों के बावजूद राजधानी देहरादून में उपद्रवियों का आतंक खत्म नहीं हो रहा है. ताजा मामला देहरादून के क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां कुछ लोग ने एक युवक पर जानलेवा हमला किया है, जिसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि तीन लड़के लाठी-डंडों से एक युवक को सड़क किनारे बुरी तरह मार रहे है. मामला बीते सोमवार रात को बताया जा रहा है.

गंभीर रूप से घायल युवक फिलहाल हॉस्पिटल में भर्ती, जिसका उपचार जारी है. वहीं इस मामले में पीड़िता युवक के पिता ने पुलिस को तहरीर भी दी है, जिसके आधार पर पुलिीस हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच भी शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार घटना सोमवार रात 10.30 बजे की है. टर्नर रोड पर फिल्मी अंदाज में दो कारों में सवार कुछ युवकों ने बाइक पर जा रहे एक युवक को रोक लिया और उसके बाद लाठी डंडों और लोहे की रोड से युवक को बुरी तरह से पीट दिया, जिसमें युवक को कई गंभीर चोटें आई और उसका सर भी फट गया. घटना के बाद किसी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया. साथ ही पीड़ित युवक के परिजनों को घटना का जानकारी दी.

बेटे के साथ हुई इस घटना के बाद पीड़ित के पिता नसीम ने क्लेमेंट टाउन थाने में तहरीर देकर निखिल सूद, भरत चौधरी, आकाश मलिक समेत 5-6 अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. एफआईआर (First Information Report) के मुताबिक पीड़ित युवक अपने दोस्तों शहजाद, अली, कैफ और साबिर के साथ एक्टिवा और बाइक से क्लेमेंटटाउन स्थित पोस्ट ऑफिस की ओर जा रहा था.

आरोप है कि इसी दौरान पीछे से दो कारों में सवार युवक पहुंचे और उन्होंने पीड़ित कों रोककर उसे बुरी तरह पीट दिया. जबकि पीड़ित के दोस्तों ने किसी तरह मौके से भागकर जान बचाई, लेकिन युवक हमलावरों के बीच फंस गया.

आरोप है कि आरोपियों ने बीच सड़क पर युवक को घेरकर उसके सिर, चेहरे और शरीर पर लगातार वार किए. हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया. इस हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है पैर की हड्डी टूट गई है और चेहरे पर भी कई गहरी चोटें हैं. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

थाना क्लेमेंटटाउन प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर निखिल सूद, भरत चौधरी, आकाश मालिक सहित 5 -6 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *