देहरादून में दो फाड़ हुआ किन्नर समाज, बधाई धनराशि मामले पर बंटा

नगर निगम की बोर्ड बैठक में मेयर ने किन्नर समाज को बधाई राशि के रूप में 5100 रूपये देने का जो फैसला लिया है. उसे अब किन्नर समाज का समर्थन मिल गया है. इस फैसले के बाद किन्नर समाज के एक गुट में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है. स्थानीय किन्नर समाज के किन्नरों ने मेयर को बधाई दी है. वहीं, अब स्थानीय किन्नर समाज के समर्थन के बाद शहर में किन्नरों का दो फाड़ हो गए. दो दिन पहले रजनी रावत ने इस फैसले का विरोध किया था. उन्होंने हाईकोर्ट में जाने तक धमकी दे डाली है.

बता दें नगर निगम की तीन दिवसीय बोर्ड बैठक में सभी पार्षदों की सहमति से निर्णय लिया गया था कि अब शहर में किन्नरों द्वारा लेने वाले बधाई धनराशि अधिकतम 5100 रूपये होगी. तीसरे दिन बोर्ड बैठक के दौरान राज्यमंत्री नगर निगम पहुंची ओर मेयर से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों को बताया कि वह इस समर्थन का विरोध करती हैं. इस फैसले पर आपत्ति लगाएंगी. साथ ही अगर नगर निगम इस फैसले को वापस नहीं लेता है तो वे हाईकोर्ट तक जाएंगी.

आज स्थानीय किन्नर समाज के किन्नरों ने प्रेसवार्ता की. इस दौरान किन्नर करिश्मा ने बताया है कि मेयर द्वारा लिया गया यह निर्णय उनके सम्मान और अधिकारों को ध्यान में रखते हुए किया गया है. वे इस फैसले से पूरी तरह संतुष्ट हैं. किन्नर समाज 5100 रूपये तय बधाई धनराशि के फैसले के समर्थन में हैं. उन्होंने कहा किसी परिवार की क्षमता नहीं होती है कि वह किन्नरों को 21 हजार,31 हजार या फिर अधिक दे सकें. ऐसे में परिवार का शोषण है.

उन्होंने कहा हम किन्नर समाज के जब किसी घर में जाते हैं तो खुशी से बधाई धनराशि लेते हैं. वहीं, किन्नर समाज के किन्नरों ने मेयर सौरभ थापरियल को बधाई भी दी है. साथ ही दूसरे पक्ष रजनी रावत के बारे में कुछ भी बोलने से मना कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *