जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड चंबा अंतर्गत चंबा–कोटि मार्ग पर नैल के समीप एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है।
घटनास्थल पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय तथा एसएसपी श्वेता चौबे उपस्थित रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
प्रशासन द्वारा घायलों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराने एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना चंबा क्षेत्रान्तर्गत चंबा-कोटी नैल मार्ग पर एक वाहन खाई में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल थाना चंबा पुलिस एवं SDRF टीम को मौके के लिए रवाना किया गया।
मौके पर पहुंची टीम द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार एक यूटिलिटी पिकअप वाहन खाई में गिरा है, जिसमें लगभग 9–10 लोग सवार बताए जा रहे हैं। 02 व्यक्तियों को रेस्क्यू किया जा चुका है।
वर्तमान में SDRF टीम, स्थानीय पुलिस व फायर सर्विस द्वारा द्वारा मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल भी मौके पर उपस्थित हैं । राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं।
घटना के संबंध में राहत एवं बचाव कार्य जारी है।