नाबालिग को बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म, फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा लेजाने और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को लक्सर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी लंबे समय से अपनी गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस की लगातार दबिश और तकनीकी जांच के आगे उसकी चालाकी ज्यादा देर टिक नहीं सकी.

शिकायतकर्ता ने बीते दिनों कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर एक गांव के निवासी युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया गया था. तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी. घटना को गंभीर मानते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और नाबालिग की बरामदगी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए. निर्देशों का पालन करते हुए लक्सर पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में सक्रिय हो गई और कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी.

लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी वारदात के बाद लगातार स्थान बदल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में छिपता फिर रहा था. पुलिस टीम ने उसके संपर्कों, गतिविधियों और संभावित रूट की निगरानी की. तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले. लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने रुड़की क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के साथ नाबालिग लड़की को भी बरामद किया गया.आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं समेत पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद सलाखों के पीछे भेज दिया गया है.

दूसरी ओर लक्सर कोतवाली क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने सुल्तानपुर पुलिस चौकी में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस को दी गई तहरीर में सुल्तानपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि करीब छह माह पहले वह घर में चल रही रंजिश के चलते अपनी मुंह बोली बुआ के घर देवबंद क्षेत्र के एक गांव में रहने चली गई थी. आरोप है कि वहां रहने के दौरान उसके मुंह बोले फूफा ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, जिसकी जानकारी उसने बुआ को दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *