भाजपा स्थापना दिवस कल, दीपों और फूलों से सजाया जाएगा कार्यालय, कार्यकर्ता लेंगे संकल्प

भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को की गई थी. ऐसे में भाजपा पार्टी के गठन को 46 साल का वक्त पूरा होने जा रहा है. जिसको लेकर भाजपा संगठन काफी अधिक उत्साहित नजर आ रही है और इस स्थापना दिवस को बेहतर ढंग से मनाने जा रही है. जिसके तहत भाजपा के सभी कार्यालयों को दीप और मालाओं से सजाया जाएगा. साथ ही शहर भर में स्वच्छता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. भाजपा के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस स्थापना दिवस पर और अच्छे से काम करने का संकल्प लेंगे.

उत्तराखंड भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, स्थापना दिवस पर तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. जिसके तहत दीपावली की तरह ही भाजपा के सभी कार्यालयों को दीपक और मालाओं से सजाया जाएगा. इसके साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से भाजपा संगठन ने यह अनुरोध किया है कि वह अपने-अपने घरों में भाजपा का झंडा लगाएंगे. इसके अलावा स्थापना दिवस के अवसर पर सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. यही नहीं, भाजपा के प्राथमिक और सक्रिय सदस्यों को लेकर भाजपा की विकास यात्रा पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा. ताकि कार्यकर्ताओं को भाजपा के विचारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *