देहरादून में कमरे में मृत मिला युवक, पूरे इलाके में फैली सनसनी

उत्तराखंड के देहरादून में से दिल दहलाने घटना सामने आई है। जहां एक घर के कमरे में युवक मृत मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। शव करीब चार-पांच दिन पुराना है। बताया गया कि मृतक के परिजन किसी काम से अपने पैतृक गांव गए हुए थे। उनके पीछे से युवक की संदिग्ध मौत हुई है। मृतक के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पटेल नगर थाना क्षेत्र में हुई है। यहां विद्या विहार फेज-2 स्थित एक घर में आकाश (27) मृत मिला। दरअसल, युवक के परिजन करीब पांच दिन पहले अपने पैतृक गांव टिहरी में गए थे। इस दौरान आकाश अकेला घर पर था। रविवार को परिजन गांव से वापिस लौटे तो बेटे का दरवाजा खटखटाया। लेकिन, अंदर से कोई आवाज नहीं आई। परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा। युवक कमरे में जमीन पर पड़ा दिखाई दिया।

परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का गला-सड़ा शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल, पुलिस को युवक की संदिग्ध मौत प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही माैत का सही कारण पता चल सकेगा। जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *