उत्तरकाशी में फिर सड़क हादसा, कार खाई में गिरी, एक की मौके पर मौत

नौगांव-पुरोला मोटर मार्ग पर मंजियाली के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में वाहन चालक की मौके पर मौत हो गई. मौके पर पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन से शव बाहर निकाला, फिर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए नौगांव अस्पताल भेज दिया है. वहीं, कार चालक की मौत पर गांव में मातम पसर गया है. पत्नी और बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है.

जानकारी के मुताबिक, 27 मार्च को पुरोला जा रही एक अल्टो कार संख्या UK 07K 0243 मंजियाली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें कार चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि चालक विशन लाल अपनी पत्नी और बच्चों को बर्निगाड़ छोड़ कर पुरोला जा रहा था. जैसे वो नौगांव से दो किमी आगे मंजियाली के पास पहुंचा. वैसे ही उसकी कार अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी.

इस हादसे में विशन लाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वो कार में अकेले ही सवार था. बताया जा रहा है कि वो पुरोला में मजदूरी का काम करता था. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर शव को खाई से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव पहुंचाया. जहां पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

कार हादसे में मौत-

  • विशन लाल पुत्र सुंदरा (उम्र 30 वर्ष) निवासी- ग्राम गढ़, बड़कोट, उत्तरकाशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *