कर्ज के दबाव में प्रॉपर्टी डीलर ने की आत्महत्या, रकम लेने घर पहुंचने लगे थे लोग, परिवार में कोहराम

राजपुर थानाक्षेत्र निवासी एक कारोबारी ने कर्ज के दबाव में आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

थानाध्यक्ष प्रदीप रावत ने बताया कि घटना शुक्रवार की है। मृतक की पहचान अमरीश गोयल के रूप में हुई है। वह ओल्ड राजपुर चौक बाजार क्षेत्र का रहने वाला है।

बताया कि अमरीश प्रॉपर्टी डीलिंग और सीमेंट-सरिया का कारोबार करता था। व्यापार के चलते उन्हें कर्ज लेना पड़ा था। धीरे-धीरे वह कर्ज के तले दबते चले गए। कर्जदार उनके घर पर तगादा करने आ रहे थे। इससे वे मानसिक रूप से परेशान थे। उन्होंने 20 मार्च को जहरीला पदार्थ खा लिया।

इसके बाद उनकी हालत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव शनिवार को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *