यूपी, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों के लिए बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। अगर आपका गंदा दर्शन का प्लान बना है तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है।
ऊपरी गंगनहर को मरम्मत और साफ सफाई काेर्यों के लिए 24 अक्तूबर मंगलवार की रात से बंद कर दिया जाएगा। दीपावाली की रात 11 नवंबर की मध्य रात्रि को गंगनहर को खोला जाएगा। मंगलवार की मध्य रात्रि को यूपी सिंचाई विभाग गंग नहर को बंद कर देगा।
यह बंदी करीब 20 दिनों तक बनी रहेगी। इस दौरान गंग नहर में रंग रोगन, पुलों की मरम्मत, सिल्ट की सफाई, सिंचाई के लिए बने नालों की मरम्मत आदि कार्य किए जायेंगे। हर साल उच्च स्तर से निर्देश प्राप्त होने के बाद यूपी सिंचाई विभाग गंग नहर को मायापुर बैराज से बंद करता है।
इस दौरान हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं के लिए गंगा जल उपलब्ध रहेगा। यूपी सिंचाई विभाग के साथ हुए अनुबंध के अनुसार श्रद्धालुओं की आस्था का ध्यान रखते हुए हरकी पैड़ी पर 50 क्यूसिक जल उपलब्ध रहेगा। उधर श्रीगंगासभा महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि सिंचाई विभाग से दीपावली से एक दिन पूर्व ही जल छोड़ने की मांग की गई है।