नगर निगम देहरादून की मसूरी डाइवर्जन के किशन पुर चुंगी में स्थित भूमि पर अवैध खरीद फरोख्त के मामले में कार्यवाही को लेकर नगर निगम में नगर आयुक्त के नाम से शिकायत कर नगर निगम से जनहित में तत्काल अवैध खरीद फरोख्त मामले की यथा शीघ्र जॉच की मांग कर तत्काल नगर निगम देहरादून को इसका संज्ञान लेकर कार्यवाही की मांग की गई वही नगर निगम की उक्त संपत्ति का विक्रय हो जाना और उसमें कोई कार्यवाही न होना नगर निगम भूमि अनुभाग की भूमिका को भी संदिग्ध बना रहा है.

सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप सिंह ने तत्काल विधिक कार्यवाही कर अवैध खरीद फरोख्त करने वालो पर न केवल विधि अनुसार कार्यवाही की जाए अपितु सरकारी भूमि के दुरुपयोग के मामले में धन की वसूली कर सरकारी खजाने में भरा जाना चाहिए और एक तरफ प्रदेश की धामी सरकार जहां जोर दार तरीके से देवभूमि के स्वरूप से खिलवाड़ कर डेमोग्रेफिक बदलाव करने वालो पर कार्यवाही की बात करती है उसी की सरकार में बाहर से आने वाले द्वारा अनाधिकृत तरीके से कब्जा सरकारी भूमि पर करना नीति नियंता की छवि पर भी सवाल खड़े करता है