रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ धाम में की पूजा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और उद्योगपति मुकेश अंबानी गुरुवार को उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के उपाध्यक्ष किशोर पवार ने मुकेश अंबानी का स्वागत किया। इसके मुकेश अंबानी ने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए।

उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की। भगवान का आशीर्वाद लेने के बाद मुकेश अंबानी ने मंदिर समिति को पांच करोड़ रुपये का दान दिया। उन्होंने चेक के माध्यम से यह धनराशि बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को सौंपी। इस अवसर पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार भी उपास्थित थे।

मुकेश अंबानी बद्रीनाथ धाम में दर्शन के बाद हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे। अंबानी के साथ छोटी बहू राधिका मर्चेंट और उनकी भी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि यहां पर अंबानी परिवार महाभिषेक करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *