पौड़ी में आफत की बारिश : बुरासी गांव में भूस्खलन, मलबे में दबी दो महिलाएं, एक का शव बरामद

उत्तराखंड में मानसूनी बारिश बीते दो दिनों से कहर बनकर बरस रही है। उत्तरकाशी में तबाही के बाद अब पौड़ी में भी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बरसी में भूस्खलन की चपेट में आने से दो महिलाएं लापता हो गई।

पौड़ी में बीती रात से ही आसमान से बारिश आफत बनकर बरस रही है। बुधवार को बुरासी गांव में भूस्खलन हो गया। मलबे की चपेट में आने से दो महिलाएं लापता हो गई। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

रेस्क्यू टीम ने एक महिला का शव बरामद कर लिया है। जबकी दूसरी की तलाश जारी है। वहीं थलीसैंण तहसील के बांकुड़ा गांव में 5 नेपाली मजदूरों के बहने की सूचना है। लापता श्रमिकों की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *