सैंथवार-मल्ल जाति को ओबीसी में शामिल करने के मामले की आयोग ने तलब की रिपोर्ट, 11 शिकायतों पर सुनवाई

उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने सैंथवार-मल्ल जाति को अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल करने के मामले में ऊधमसिंह नगर जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी। आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष संजय नेगी ने सुनवाई के दौरान डीएम के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद तहसीलदार को एक महीने के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

आयोग ने यह भी निर्देश दिए कि डीएम कार्यालय से जो पत्राचार किया जाता है उस पर तय समय में कार्रवाई की जाए। उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में 11 शिकायतों पर सुनवाई हुई। अधोईवाला स्थित आयोग कार्यालय में हुई बैठक में देहरादून निवासी महेंद्र सिंह बिष्ट ने अवैध खनन और भंडारण के गलत वसूली आदेश को रद्द करने को कहा। इस पर आयोग ने कार्रवाई के निर्देश दिए।
हरिद्वार निवासी तनवीर आलम की जल जीवन मिशन के तहत गलत तरीके से टंकी निर्माण की शिकायत पर आयोग ने प्रकरण की जांच के निर्देश दिए। देहरादून निवासी प्रदीप कुमार भारती, ऊधमसिंह नगर निवासी मो.अकरम, मोहन लाल, गजेंद्र कुमार, अनिता मौर्य के शिकायती प्रकरणों की भी सुनवाई की गई। बैठक में आयोग के सचिव शेखर प्रकाश, गोपाल चंद्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *