लकड़ी बीनने के बाद घर लौट रही किशोरी की नाले में डूबने से मौत, पुलिस ने एक घंटे बाद निकाला शव

लकड़ी बीनने के बाद घर लौट रही किशोरी की नाले में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने एक की कड़ी मशक्कत के बाद किशोरी का शव निकाला।थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़प्पू के पास बहने वाले नाले में शनिवार को एक किशोरी डूब गई। 16 वर्षीय नाजिश पुत्री नजाकत निवासी बरेली मस्जिद वाली गली की बताई जा रही है। गड़पु के जंगल में परिजनों के साथ नाजिश लकड़ी बीनने आई थी।लकड़ी बीनने के बाद घर के लिए जाते समय गड़प्पू नाले में नहाने के दौरान वह डूब गई। एक घंटे बाद पुलिस ने किशोरी का शव बरामद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *