हर पिता का सपना होता है कि वो अपनी बेटी को नाजो से पाले और धूम-धाम से उसकी शादी करवाए। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां पर जिस पिता ने अपनी बेटी को पाल-पोसकर बड़ा किया।
उसी बेटी को शादी से चार दिन पहले मौत के घाट उतार दिया। पिता ने 20 साल की बेटी को गोलियों से इसलिए भून दिया क्योंकि वो किसी दूसरे लड़के से प्यार करती थी। बेटी ने पिता की पसंद के लड़के से शादी करने के लिए मना कर दिया। ऑनर किलिंग के इस मामले को सुनकर सभी हैरान है।
ग्वालियर पुलिस के मुताबिक ये घटना मंगलवार की रात की है। ग्वालियर में गोला का मंदिर इलाके में ये ऑनर किलिंग की घटना हुई। उन्होंने बताया कि तनु गुर्जर की 18 जनवरी को शादी होने वाली थी। लेकिन वो पिता द्वारा चुने गए लड़के से शादी नहीं करना चाहती थी। इसी को लेकर 20 साल की तनु की पिता से बहस हो गई। जिसके बाद पिता और चचेरे भाई ने तनु को गोली से भुन दिया। इस घटना के बाद भाई राहुल तो फरार हो गया। लेकिन घटनास्थल पर मौजूद तनु के पापा महेश सिंह गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।