नहीं थम रहा गुलदार का आतंक, स्कूटी सवार पर किया हमला

प्रदेश में गुलदार के हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। पौड़ी गढ़वाल में आबादी वाले इलाके में गुलदार की दहशत से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। बुधवार देर रात श्रीनगर में गुलदार ने स्कूटी सवार पर झपटा मारने की कोशिश की। स्कूटी सवार युवक ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई.

गुलदार के आतंक के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार रात को आंचल डेयरी के पास रात करीब नौ बजे गुलदार ने एक स्कूटी सवार पर झपटने की कोशिश की। स्कूटी सवार ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि हमले की कोशिश से पहले गुदार नेपाली मूल के एक परिवार के घर के पास भी घूमता हुआ दिखाई दिया।

वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन नेगी ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। गुलदार से सुरक्षा के लिए वन विभाग की टीम इलाके में लगातार गश्त भी कर रही है। बता दें कि आठ फरवरी को गुलदार ने इलाके में गौशाला में जाकर वहां बंधी एक गाय मार दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *