अंकिता हत्याकांड में बड़ा खुलासा, इस BJP विधायक ने बुलडोजर से तुड़वाया रिजॉर्ट !

अंकिता हत्याकांड में जेसीबी चालक के बयानों के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। जिसके बाद इस पूरे मामले में स्थानीय विधायक रेणु बिष्ट का नाम सामने आ रहा है। अंकिता के पिता ने सीएम धामी से विधायक रेणु बिष्ट की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की है।

अंकिता हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पौड़ी जिले के यमकेश्वर विधानसभा में 23 सितंबर 2022 की रात जेसीबी से वनंतरा रिजॉर्ट तोड़ने वाले जेसीबी ऑपरेटर दीपक ने कोटद्वार कोर्ट में अपनी अहम गवाही में बताया कि उस रात रिजॉर्ट को दो बार तुड़वाया गया।

पहले तत्कालीन एसडीएम प्रमोद कुमार और पुलिस कर्मियों की देख-रेख में रिजॉर्ट की बाहरी दीवार तुड़वाई गई थी। उसके बाद देर रात एक बजे फिर से रिजॉर्ट को तुड़वाया गया। स्थानीय विधायक रेणु बिष्ट ने जेसीबी को दोबारा बुलवाकर अंकिता के कमरे समेत दो कमरों को विशेष तौर पर आदेश देकर तुड़वाया।

जेसीबी ऑपरेटर के बयानों के बाद अंकिता के पिता वीरेंद्र भण्डारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधायक रेणु बिष्ट की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की है। अंकिता के पिता ने रेणु बिष्ट और तत्कालीन एसडीएम यमकेश्वर प्रमोद कुमार को अंकिता केस में साक्ष्य मिटाने, (धारा-201) का आरोपी बनाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *