हादसा रविवार सुबह साढ़े सात बजे के आसपास सिंहद्वार का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कनखल में पेट्रोल पंप के पास देहरादून नंबर की वैगनआर कार तेज रफ्तार से आ रही थी। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क पर मौजूद एक बुजुर्ग और एक महिला को टक्कर मार दी
आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग गुलशन को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला का इलाज चल रहा है। हादसे की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है ।