मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को लेकर हरिद्वार में शिकायत, भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने FIR दर्ज करने की मांग की – Kachchichithi

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को लेकर हरिद्वार में शिकायत, भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने FIR दर्ज करने की मांग की

आज भारतीय जनता पार्टी के जनपद हरिद्वार में विधि प्रकोष्ठ को सहसंयोजक कमल भदोरिया एडवोकेट ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार को एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य हैं प्रत्येक नागरिक को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्राप्त है लेकिन स्वतंत्रता का अर्थ यह नहीं है कि कोई भी राजनीतिक व्यक्ति राजनीतिक मतभेदों के कारण किसी अन्य व्यक्ति के दिवंगत माता-पिता अथवा परिवार के संबंध में अमर्यादित, अपमानजनक या गरिमा के प्रतिकूल भाषा का प्रयोग करें.

मल्लिकार्जुन खड़गे जो कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के एक जिम्मेदार पद पर हैं और उनके द्वारा गैर जिम्मेदारना व अमर्यादित व अपमानजनक टिप्पणी हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वर्गीय पिता जी के संबंध में करते हुए दिनांक 25.10.26 में पटना बिहार में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में ” मोदी का बाप भी जाएगा” जैसे शब्दों का प्रयोग किया और उक्त टिप्पणी सार्वजनिक मंच से की गई जिसकी वीडियो व समाचार प्रकाशित हुए मल्लिकाअर्जुन खड़गे ने इस प्रकार का बयान विशेष रूप से शांति भंग करने के लिए तथा अन्य अपराध के लिए उकसाने से संबंधित का इन्हें ज्ञान था और इस प्रकार का भड़काऊ अपमानजनक व अमर्यादित बयान दिया है जो कि किसी भी राजनीतिक नेता से अपेक्षा उचित नहीं है और कमल भदोरिया एडवोकेट ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के माध्यम से यह भी मांग की यदि मल्लिकार्जुन खड़के के द्वारा किए गए अपराध के संबंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो उनकी पार्टी के अन्य नेता भी अपमानजनक भड़काऊ बयान व अमर्यादित बयान देने की प्रक्रिया चलाते रहेंगे ऐसी स्थिति में मल्लिकार्जुन खड़गे के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की जाए। और इस संबंध में एसएसपी हरिद्वार को प्रार्थना पत्र देकर थाना कनखल में मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *