न सेंसर आये काम, फेल हुआ रिमोट, देहरादून में बमुश्किल जला 181 फीट का रावण – Kachchichithi

न सेंसर आये काम, फेल हुआ रिमोट, देहरादून में बमुश्किल जला 181 फीट का रावण

असत्य पर सत्य की विजय और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने को लेकर हर साल दशहरा पर्व मनाया जाता है. देश भर के तमाम हिस्सों में दशहरा पर रावण का पुतला दहन किया जाने संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इसी क्रम में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में दशहरा पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां पर पहली बार 181 फिट लंबे रावण के पुतले का दहन किया गया. इसके साथ ही 70 फीट ऊंचा कुंभकरण और 70 फिट ऊंचा मेघनाथ के पुतले का दहन किया गया.

खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिमोट का बटन दबाकर रावण के पुतले में लगे बम को ब्लास्ट किया. इसके बाद सीएम धामी ने जनसभा को संबोधित किया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने असत्य पर सत्य की जीत, अधर्म पर धर्म की जीत पर शुभकामनाएं दी. सीएम धामी ने कहा विजयदशमी का यह पर न सिर्फ सांस्कृतिक धरोहर का मूल हिस्सा है बल्कि हमें मानव जीवन में सत्य और धर्म के मूल्य को बताता है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिए उत्तराखंड सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. प्रदेश में किसी भी तरह की डेमोग्राफिक चेंज को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. लव जिहाद, लैंड जिहाद और मजार जिहाद के बाद अब थूक जिहाद के कलंक को भी देवभूमि की धरती से मिटाकर ही दम लेंगे. यूसीसी लागू किया हुआ, मदरसा बोर्ड समाप्त कर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण लागू किया है.

बता दें देश की आजादी के समय से यानी 1947 से ही बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी देहरादून में दशहरा पर्व का आयोजन कर रही है. ऐसे में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से इस साल 79वां दशहरा पर्व का आयोजन किया गया. ऐसे में दशहरा पर्व पर रावण के पुतले का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *