देहरादून: सुभाषनगर में हादसा, हुंडई कार के सर्विस सेंटर में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

देहरादून में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। चंद्रमणि चौक में स्थित BM Hyundai के शोरूम में आज सुबह करीब 5:30 बजे भीषण आग लग गई.

आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस की ओर से फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *