चकराता रोड पर एलआईसी बिल्डिंग का भारी भरकम छज्जा गिरा, दुकान का काउंटर और वाहन क्षतिग्रस्त

चकराता रोड स्थित एलआईसी बिल्डिंग का एक बड़ा और भारी भरकम छज्जा शनिवार रात करीब 8:15 बजे अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। छज्जा गिरने से बिल्डिंग के नीचे स्थित अरुण ठाकुर की दुकान का काउंटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में अरुण ठाकुर के कंधे पर भी चोट आई है।

अरुण ठाकुर ने बताया कि घटना के समय मौके पर कई लोग मौजूद थे। गनीमत रही कि छज्जा गिरने से कुछ सेकंड पहले ही लोग सौभाग्य से वहां से हट गए थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

छज्जा गिरने से विशाल महल की कार और स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके अलावा उनके दोस्त अंकित कुमार की स्कूटी को भी नुकसान पहुंचा है।

विशाल महल ने कहां की उन्होंने एलआईसी प्रबंधन को लगभग 2 वर्ष पहले ही बिल्डिंग से किसी भी प्रकार कि संभावित घटना की आशंका के संबंध में सूचना दे रखी थी। उनका कहना है कि पूर्व सूचना दिए जाने के बावजूद एलआईसी की ओर से मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया और शनिवार रात यह हादसा हो गया।

विशाल महल ने घटना के लिए एलआईसी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उनकी और उनके दोस्त अंकित कुमार की क्षतिग्रस्त हुई गाड़ियों के नुकसान की भरपाई के लिए एलआईसी के खिलाफ क्लेम किया जाएगा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *