हरिद्वार बीच सड़क पर चले लात-घूसे लड़कियों ने फाड़े लड़कों के कपड़े

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवकों को अर्धनग्न कर पीटने के आरोप में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है यह विवाद एक लड़की और लड़के के बीच बातचीत के दौरान शुरू हुआ था इसके बाद दोनों पक्ष सड़क पर आमने-सामने हो गए।

बता दें हरिद्वार जिले के सिडकुल क्षेत्र में बीते 27 अगस्त को एक युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद दोनों पक्षों के अन्य लोगों तक चला गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने होकर बीच हाईवे पर एक दूसरे के साथ मारपीट करने लगे जिसका वीडियो राहगीरों ने अपने फोन में कैद कर लिया। वीडियो में स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रहा है कि दो लड़कियां युवक की शर्ट फाड़ने की कोशिश करती हैं इतने में दूसरे पक्ष के लोग बीच हाईवे पर युवक को गिराकर बेल्ट और लातों से पीटते हैं।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेकर ऑपरेशन प्रहार के तहत आरोपी युवकों के खिलाफ बीते 31 अगस्त को धारा 170 के तहत दो महिलाओं और सात पुरुषों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी (शिवम, गौरव गुप्ता, गौतम कश्यप, शानू, शिवा कश्यप, ओम गुप्ता, सूरज और दो महिलाएं) मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर, हरदोई, लखीमपुर खीरी व सीतापुर के निवासी हैं और वर्तमान में सिडकुल की विभिन्न कंपनियों में काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *