देहरादून में आज आईटीबीपी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर रेजिंग डे परेड का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान सीएम धामी भी कार्यक्रम में मौजूद हैं। बता दें अमित शाह गुरुवार देर रात देहरादून पहुंच चुके हैं। इस दौरान उनका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया। बता दें अमित शाह गुरुवार देर रात देहरादून पहुंच चुके हैं। इस दौरान उनका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया।
इस दौरान अमित शाह ने सबसे पहले देश के लोगों को धनतेरस और दिवाली की शुभकामनाएं दी। अमित शाह ने कहा मोदी सरकार जवानों कि हर जरूरत को पूरा करने के लियर तत्पर हैं। हमारे जवानों हैं जिस वजह से हम चैन की नींद सो पातें हैं। दिवाली के समय में घर में एक दिया जवानों के लिए भी जलाएं। वहीं अमित शाह ने देशभर के पांच प्रोजेक्ट का लोकापर्ण किया।