हरिद्वार में सनसनी: गला रेतकर महिला की हत्या, गंगनहर किनारे फेंका शव, शिनाख्त जारी

रुड़की के मंगलौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंगनहर के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया है।

घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गंगनहर के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लग गई है।

खबर लिखे जाने तक मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामले को लेकर एसपी देहात शेखरचन्द सुयाल का कहना है कि प्रथमदृष्टया महिला का गला रेतकर हत्या की गई है। जिसके बाद शव को नहर किनारे फेंक दिया गया है। महिला की उम्र तकरीबन 40 -45 वर्ष है बाकी सभी तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *