देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के सामने सोमवार को एक बड़ा पेड़ अचानक एक वाहन के ऊपर जा गिरा। पेड़ गिरने से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि पेड़ की चपेट में आने से किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सड़क से गिरे हुए पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया गया।
पेड़ गिरने के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में बड़े और पुराने पेड़ों की समय-समय पर जांच और आवश्यक छंटाई की जरूरत है, ताकि इस तरह की घटनाओं से जान-माल के नुकसान को रोका जा सके।