पौड़ी में बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक पर्यटक की मौत, टिहरी में ट्रक की चपेट में आने से बच्ची की गई जान

उत्तराखंड में पौड़ी और टिहरी जिले में दो सड़क हादसे हुए हैं. पहला हादसा गुमखाल-सतपुली मार्ग पर हुआ. जहां बोलेरो वाहन पर बोल्डर आ गिरा. जिसमें एक पर्यटक की जान चली गई. जबकि, 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, दूसरा हादसा ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मूल्या गांव के पास हुआ. जहां ट्रक पीछे फिसल गया. ऐसे में पीछे चल रहे दूसरे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार डेढ़ साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई.

पौड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर गुमखाल और सतपुली के बीच बड़ा हादसा हो गया. जहां निर्माण कार्य के दौरान सतपुली मल्ली के पास अचानक पहाड़ी से विशाल बोल्डर गिरकर कोटद्वार से सतपुली की ओर जा रहे एक बोलेरो वाहन पर आ गिरा. हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. बोल्डर की चपेट में आने से बोलेरो में सवार दिल्ली निवासी श्रीकांत की मौके पर ही मौत हो गई.

वहीं, वाहन में सवार शरणजीत भगवान सिंह और उदय गंभीपर रूप से घायल हो गए. घायलों में से एक को स्थानीय लोगों और राहत दल की मदद से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया. जबकि, दूसरे घायल के वाहन में फंसे होने के कारण एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर कटर मशीन की सहायता से बोलेरो को काटकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *