स्टोन क्रशर के पास खेल रहा था बच्चा, तभी मगरमच्छ पानी में खींच ले गया, पुलिस को मिला शव

हरिद्वार जिले के बुग्गावाला थाना क्षेत्र से दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां पर एक 12 साल के बच्चे को मगरमच्छ ने अपना निवाला बना लिया. हादसे के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मासूम के शव को बरामद किया, जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. इस घटना के बाद से ही बच्चे के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं इलाके के लोग भी काफी डरे हुए हैं.

जानकारी के मुताबिक बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बंजारेवाला गांव निवासी रामकुमार का (12 साल) का बेटा राम रहीम स्टोन क्रशर के पास मौजूद था. इसी दौरान अचानक से एक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसे खींच कर ले गया.

इस खौफनाक मंजर को देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. हादसे की सूचना ग्रामीणों द्वारा तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही बुग्गावाला थाना प्रभारी निरीक्षक अंकुर शर्मा मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे के शव को बरामद किया गया, जिसके बाद पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.

वहीं इस हृदयविदारक घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बुग्गावाला थाना प्रभारी निरीक्षक अंकुर शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि राम रहीम नाम का बच्चा स्टोन क्रशर के पास खेल रहा था और इसी दौरान बच्चे पर मगरमच्छ ने हमला कर दिय. इस सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.

उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीणों और विशेषकर बच्चों को नदी व जलभराव वाले संवेदनशील इलाकों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है, ताकि भविष्य में ऐसी किसी अनहोनी को रोका जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *