ऋषिकेश पुलिस की कार्रवाई: अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, फर्जी आधार बरामद

थाना ऋषिकेश पुलिस द्वारा भारत में अवैध रूप से प्रविष्ट होकर वासरत एक बांग्लादेशी राष्ट्रिका- रीना उर्फ़ रीता पत्नी स्व० जुलहस निवासी चोर्दुपुरिया शाकीमाली मातवर कांदी थाना-जजीरा,जिला सरियातपुर डिवीजन ढाका (बांग्लादेश)को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

प्रारम्भिक पूछताछ से ज्ञात हुआ है कि महिला को रिपॉन नामक एक बांग्लादेशी युवक द्वारा भारत में काम दिलाने का झाँसा देकर अवैध रूप से भारत में प्रवेश कराया गया| महिला के पास से Rita Roy S/O krisanlal,Taranagar Ratua Malda West Bengal 732205 ,नाम का एक आधार मिला,जिसके सम्बन्ध में बताया गया कि उक्त रिपोन ने फर्जी तरीके से बनाया था जिसको यह महिला अपनी पहचान दिखाने के उपयोग करती थी ।

पूछताछ में महिला द्वारा स्वीकार किया गया कि वह लगभग एक माह पूर्व एक व्यक्ति “रिपोन” के माध्यम से अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर यहां रह रही थी। उक्त व्यक्ति ने उसे सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क कर भारत में रोजगार दिलाने का प्रलोभन दिया था। दिनांक 13.04.2026 का दिल्ली से ऋषिकेश का बस टिकट दिया गया था। पूछताछ में यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि अभियुक्ता द्वारा पश्चिम बंगाल में फर्जी कागजात तैयार कर आधार कार्ड बनवाया गया था, जिसका उपयोग भारत में अपनी पहचान छुपाने हेतु किया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *