बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रतिनिधि मंडल ने की CM से मुलाकात, आपदा के लिए दी 1 करोड़ की धनराशि

उत्तरकाशी के धराली और हर्षिल क्षेत्र में हाल ही में आई आपदा के बाद मदद का सिलसिला जारी है। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की।

बैंक ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों के राहत कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपए की धनराशि प्रदान की। मुख्यमंत्री धामी ने बैंक ऑफ बड़ौदा के इस योगदान के लिए बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त किया और कहा कि संकट की घड़ी में ऐसा सहयोग प्रदेशवासियों के मनोबल को बढ़ाता है।

बता दें इससे पहले कोटक महिंद्रा बैंक ने भी धराली क्षेत्र के लिए आवश्यक राहत सामग्री भेजी है, जिसमें जरूरतमंदों के लिए खाने-पीने का सामान, कंबल और अन्य जरूरी वस्तुएं शामिल हैं। प्रशासन इन सामग्रियों को तुरंत प्रभावित परिवारों तक पहुंचाने में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *