उत्तराखंड के किसानों को पीएम मोदी देंगे बड़ा गिफ्ट, 2 अगस्त को खुलेंगे ‘पिटारा’

 2 अगस्त को किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी होगी. इसमें उत्तराखंड के आठ लाख 28787 किसानों को 184 करोड़ 25 लाख की धनराशि जारी की जाएगी. कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इससे जुड़ी जानकारियां साझा की हैं.

बुधवार को उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सचिवालय मीडिया सेंटर में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाली 2 अगस्त को किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त बनारस, उत्तर प्रदेश के बनोली गांव से वितरित कर रहे हैं. शनिवार 2 अगस्त को सुबह 10 से 12 बजे तक किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त के रूप में उत्तराखंड के 8, लाख 28 हजार 787 लाभार्थियों को कुल 184.25 करोड़ की धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा.

उत्तराखण्ड को 19 किश्तों में कुल 3111.49 करोड़ की धनराशि अभी तक वितरित की जा चुकी है. वहीं आने वाले शनिवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम हरवंश कपूर मेमोरियल हॉल, गढ़ी कैंट, देहरादून से आयोजित किया जायेगा. इसके अलावा यह कार्यकम प्रदेश स्तर, ब्लाक स्तर, वीएनओ / ग्राम स्तर ओर केवीके के अलावा केन्द्रीय कृषि संस्थानों में आयोजित किया जायेगा.

आयोजन स्थलों पर टू-वे वीडियो कनेक्शन की सुविधा होगी. जिससे किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद कर सकें. कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि इस उत्तराखंड से इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे. साथ ही दूसरे मंत्री और विधायक भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *