नाबालिग और महिला के साथ गंदी हरकत करने वाले BJP नेता के खिलाफ एक्शन, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

रुद्रपुर में पुलिस ने नाबालिग और महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं. वहीं दूसरी तरफ पार्टी ने भाजपा नेता को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

भाजपा के वार्ड नंबर 8 के पार्षद शिव कुमार गंगवार और उसकी पत्नी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. पार्षद पर आरोप है कि उसने होली मिलन के दौरान अपनी पत्नी से मिलने आई पड़ोस की महिला और बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था.

BJP leader expelled from party for doing obscene act with a minor and a woman

विरोध करने पर पार्षद शिव कुमार गंगवार ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी. तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिव कुमार गंगवार और उसकी पत्नी सोना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. मामले की जांच अभी जारी है. हालांकि दोनों आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.

दुष्कर्म करने का प्रयास करने के आरोप लगने के बाद पार्टी ने शिव कुमार गंगवार को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. भाजपा ने पार्षद शिवकुमार गंगवार को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. जिसे लेकर आदेश भी जारी हो गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *