उत्तराखंड का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक व्यक्ति पैरों से आलू साफ करता हुआ दिख रहा है. बताया जा रहा है कि पैरों से साफ किए गए आलू से ही दुकान में समोसे बनाए जाते है. वीडियो हल्द्वानी का बताया जा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी मामले का संज्ञान लिया और उक्त दुकान पर छापा मारा.
खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि समोसे की दुकान का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ दुकान का निरीक्षण किया. खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार ने खुद पैरों से समोसे के आलू धौने के वीडियो के सत्यता की पुष्टि की है.