साधु बनकर शिव मंदिर में रह रहा था दूसरे समुदाय का व्‍यक्ति, आधार कार्ड देखा तो सामने आई हकीकत

 जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित एक शिव मंदिर में वकील नाम का व्यक्ति साधु के वेश में रह रहा था। संदेह होने पर आसपास के लोग शनिवार को मंदिर पहुंचे और उसका आधार कार्ड देखा तो तब जाकर हकीकत सामने आई।

लोगों ने उससे तत्काल मंदिर से जाने को कहा। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए वकील ने मंदिर छोड़ दिया है। इधर, ग्रामीणों ने पुलिस से क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाने की मांग की है।

सनातन धर्म के बारे में कुछ जानकारी नहीं

पेटशाल स्थित शिव मंदिर में करीब दो सप्ताह से साधु रह रहा था। स्थानीय लोग तब से उसकी गतिविधि पर नजर रख रहे थे। पेटशाल के प्रधान कैलास प्रसाद ने बताया कि गतिविधियां संदिग्ध लगने पर ग्रामीण मंदिर पहुंचे। संबंधित व्यक्ति की पूरी वीडियोग्राफी की। उससे नाम पूछा और आधार कार्ड दिखाने को कहा।

आधार कार्ड में नाम वकील, निवासी खिल्लो, जनता कालोनी, जगनेर देहात, आगरा (उत्तर प्रदेश) दर्ज था। इससे ग्रामीण भड़क गए। सनातन धर्म के बारे में पूछा गया तो उसे कुछ जानकारी नहीं थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल मंदिर खाली करने को कहा। प्रधान के अनुसार वकील का कहना था कि उसके गुरु अखंडानंद ने उसे यहां रहने की अनुमति दी थी। वह मंदिर में रोज दीया जला रहा था। हालांकि ग्रामीणों के विरोध के बाद वह मंदिर से चला गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *