उत्तराखंड में बदलने वाला है मौसम, इन जिलों मे भारी बर्फबारी औऱ बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर से करवट लेता दिख रहा है। राज्य में चार दिन बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 18 से 21 फरवरी तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट है। इन जिलों में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना भी है। निचले इलाकों में भी हल्की बर्फबारी की संभावना है।

आपको बता दें कि राज्य में फरवरी माह में इस साल की पहली बर्फबारी हुई थी और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन उसके बाद से प्रदेश भर में मौसम साफ है, जिसके चलते दिन का तापमान में वृद्धि हो रही थी। केवल सुबह और शाम के समय ही ठंड हो रही है। शनिवार शाम से ही शीत लहर चलने से ठंड का थोड़ा एहसास हो रहा था लेकिन आज से बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *