उत्तराखंड में दीपोत्सव…सीएम ने खरीदे दीये, किया डिजिटल पेमेंट, तस्वीरों में देखें दिवाली का जश्न

प्रकाश पर्व दीपावली का त्योहार पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दीपावली के त्योहार की बधाई दी है। उन्होंने इस पावन पर्व पर देश की खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन जाकर सपरिवार राज्यपाल से मुलाकात की। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी और त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी उनके आवास में जाकर मुलाकात की और दीपावली की शुभकामना दी। सीएम धामी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को दीपावली के पुनीत पर्व पर समृद्धि एवं उन्नति की शुभकामनाए दी।

दूसरी ओर दीपावली के अवसर पर विदेशी पर्यटकों ने रंग बिरंगी रंगोली बना कर नाव घाट को सजाया। विदेशी पर्यटकों की रंगोली को देखने के लिए यहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। पर्यटकों ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *