राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंची हैं। जहां पर दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद वो श्रीनगर गढ़वाल विश्वविद्यायल के लिए रवाना होंगी। जहां पर वो दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचीं थी। जहां सुबह वो सबसे पहले पंतनगर विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। इसके बाद शाम को वो देहरादून पहुंचीं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनसे राजभवन में मुलाकात कर उनका स्वागत किया।
देहरादून में राजभवन में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्य के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदाय के लोगों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनजाति समुदाय के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने जो योजनाएं चलाई हैं उसका लाभ लें ताकि आर्थिक विकास हो सके। आर्थिक रूप से सशक्त होंगे तभी सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से आगे बढ़ सकेंगे।