राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड में किया स्वागत

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज सुबह उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचीं हैं। धाम में पूजा-अर्चना के बाद वह गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रवाना होंगीं।

मंगलवार को सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सबसे पहले पंतनगर विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। इसके बाद शाम को वह देहरादून पहुंचीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजभवन में राज्य के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदाय के लोगों से बात की। आज वह बदरीनाथ धाम पहुंचीं हैं। राष्ट्रपति ने बदरीविशाल के दर्शन किये। वेदपाठ विशेष पूजा संपन्न की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बदरी विशाल के दरबार में राष्ट्रपति ने मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। मंदिर में करीब 25 मिनट तक पूजा करते हुए राष्ट्रपति ने देश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की बीच भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बुधवार को सुबह 10:20 बजे बद्रीनाथ आर्मी हेलीपैड पहुंची। हेलीपैड पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, अन्य जनप्रतिनिधियों सहित जिलाधिकारी हिमांशु खुराना एवं पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *